रामपुर

Rampur News: झोलाछाप के इंजेक्शन से नवजात की मौत का आरोप

Connect News 24

रामपुर। बरेली के थाना शेरगढ़ के गांव सिमरावा निवासी अख्तर रजा ने शाहबाद के झोलाछाप के गलत इंजेक्शन से नवजात बेटे की मौत का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर सीएमओ और एसपी को भेज दी है। जनपद बरेली के थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरावा निवासी अख्तर रजा की शाहबाद के गांव पस्तौर की ससुराल है। सात जुलाई को पत्नी मुजहैरा व एक माह के नवजात बेटे असद रजा के साथ ससुराल आया था। जहां पर उसके बेटे को उल्टी शुरू हो गई। ससुराल वाले बेटे को शाहबाद के एक झोलाछाप लेकर पहुंचे तो उसने नवजात के कूल्हे में गलत इंजेक्शन लगा दिया था। इंजेक्शन लगाने के बाद नवजात की हालत ओर बिगड़ गई तो मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन हालत में सुधार न होने पर बरेली के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर 20 जुलाई को उपचार के दौरान उसके बेटे की माैत हो गई। इस प्रकरण में परिवार वालों ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल करनपाल सिंह ने बताया कि पूरी रिपोर्ट बनाकर सीएमओ को भेज दी है। उधर एसपी को भी यह रिपोर्ट भेजी गई है। परिजनों ने झोलाछाप पर कार्रवाई की मांग की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button