रामपुर

माता-पिता के नाम पर लगाएं दो पौधे : जेपीएस राठौर

Connect News 24

रामपुर। सहकारिता राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने जनपद में तहसील बिलासपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मनकरा स्थित अमृत सरोवर के किनारे और तहसील सदर में गुलजार बाग परिसर में स्थित अमृत सरोवर परिसर में आयोजित वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में पहुंचकर लगाए।

इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इस वर्ष प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह लक्ष्य 22 जुलाई से 15 अगस्त तक पूर्ण किया जाना है। कहा कि वन संरक्षण, जल संरक्षण और प्रकृति के संरक्षण से ही जीवन को सुगम और प्रकृति के अनुकूल बनाना संभव है। आज ग्लोबल वार्मिंग की वजह से पृथ्वी पर जीवन का संकट उत्पन्न हो रहा है, उसको ध्यान में रखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 01 वृक्ष लगाने की जिम्मेदारी लेनी होगी और अपनी भावी पीढ़ी को एक सुंदर वसुंधरा को उपहार के रूप में देना होगा। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वह अपने माता और पिता के नाम पर दो पौधे जरूर लगाएं और उनकी दैनिक रूप से देखभाल करें।

बच्चों का यह संकल्प अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक बनेगा। राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि सरकार द्वारा सरकारी जमीनों को हर तरीके से उपयोगी बनाने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि उन पर कोई न कोई कार्य हो और उससे जुड़ कर आमजन को लाभ मिले। सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने कहा कि जैसे जल के बिना जीवन संभव नहीं है वैसे ही वृक्षों के बिना भी जीवन संभव नहीं है क्योंकि ऑक्सीजन मानव जीवन के लिए प्राण दायिनी है और स्वच्छ ऑक्सीजन के लिए वृक्षों का होना बहुत जरूरी है। नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक स्तर से सेल्फी विद प्लांट अभियान चलाया जाएगा, जिसमें जिले के बच्चे वृक्षारोपण करते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर कर सकेंगे। जिला वन अधिकारी श्री राजीव कुमार ने बताया कि जनपद का लक्ष्य 2547760 है जिसमें से 2161643 वृक्षों का रोपण 39 विभागों के सहयोग से किया जा चुका है। इस दौरान

पुलिस अधीक्षक अशोक शुक्ला, सीडीओ नंदकिशोर कलाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य, जिलाध्यक्ष भाजपा अभय गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट सत्यम मिश्रा, डीसी मनरेगा मंसाराम यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button