Rampur News: बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद के बताए मार्गों पर चलने का आह्वान
रामपुर। मिलक कस्बा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को क्रांतिकारी बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजादी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने बच्चों को बाला गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद के मार्गाें पर चलने का आह्वान किया। शनिवार को कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता मोहर सिंह ने कहा कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जीवन पर्यंत पूर्ण स्वराज्य के लिए अनवरत संघर्ष करते रहे। वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे एवं गरम दल के प्रसिद्ध नेता थे। पत्रकार के रूप में भी उन्हें महारत हासिल थी। बाल गंगाधर तिलक ने हिंदुत्व को राष्ट्रीयता का माध्यम बनाया तथा भारत की प्राचीन सभ्यता और संस्कृति की पुनर्स्थापना कर राष्ट्रीय जन जागरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। चंद्रशेखर आजाद देश प्रेम, त्याग,साहस और शौर्य की साक्षात प्रतिमूर्ति थे। वह जीवन के अंतिम समय तक देश की अखंडता और स्वाधीनता के लिए संघर्ष करते रहे। प्रधानाचार्य आंनद पाल सिंह ने कहा कि बाल गंगाधर तिलक व चंद्रशेखर आजाद का विराट व्यक्तित्व हमारी प्रेरणा है। इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मोहर सिंह एवं प्रबंध समिति के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार महेश्वरी, सुरेश चंद्र गंगवार, राजीव सक्सेना कड़क, शुभम सक्सेना,विश्व दीपक शर्मा,नरेंद्र गंगवार,विजेंद्र गंगवार,भूपेंद्र गंगवार,इंद्रपाल सिंह,ढाकनलाल, अनुराग,भूषण,आशीष अग्रवाल,चंद्रकेश यादव आदि मौजूद रहे।