Rampur News: मणिपुर हिंसा के विरोध में उपवास पर बैठे कांग्रेसी
रामपुर। मणिपुर हिंसा के विरोध में शनिवार को कांग्रेसी गांधी समाधि पर उपवास पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि घटना को 77 दिन हो चुके हैँ, लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी समाधि पर एकत्र होकर मणिपुर हिंसा पर रोष जताया। ज़िलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ”सब ठीक है” की तरह व्यवहार करना बंद नहीं कर रही है। बताया कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को कब बदला जाएगा। राज्य में बड़े पैमाने पर भड़की हिंसा को 78 दिन हो चुके हैं। जबकि महिलाओं को नग्न करके घुमाने और कथित तौर पर दुष्कर्म की भयावह घटना को 77 दिन हो गए हैं। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए हुए भी दो महीने से ज्यादा हो गए, लेकिन उन तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। जब उस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो एक आरोपी के पकड़ने की बात कही जा रही है। पूर्व विधायक अफरोज अली खां ने कहा कि मणिपुर की हिंसा ने देश की जनता को झंझोर के रख दिया है। महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार पहले कभी नहीं देखा भाजपा देश को किस और लेकर जा रही है। आखिर इसकी जवाबदेही किसकी है। केंद्र सरकार को जवाब देना पड़ेगा। इस मौके पर शहर अध्यक्ष नोमान खां, महेंद्र यदुवंशी, अज़हर खां,मोइन खां पठान, रामगोपाल सैनी,आसिम एजाज,चितरंजन श्रीवास्तव,आसिफ खां, ताहिर अंजुम, अब्दुल जब्बार खां, मोहम्मद आसिब, मोहम्मद आरिफ, दामोदर सिंह गंगवार, दुर्गेश मौर्या, शप्पु अंसारी, बाबू फौजी, अकरम सुल्तान, नासिर खां, सुहैल खां, वसीम आदि मौजूद रहे।