रामपुर

Rampur News: नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम पर अपलोड होंगे आवेदन

Connect News 24

Applications will be uploaded on Single Window System






रामपुर। रामपुर परिवहन विभाग ने वाहनों की फिटनेस और जांच के लिए तीन ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर खोलने की कवायद तेज कर दी है। इसके लिए नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम पोर्टल पर अपने आवेदन अपलोड करने होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर रखी गई है।

अभी तक वाहनों की फिटनेस मैनुअली चेक की जाती है। अब परिवहन विभाग ने ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर खोलने की कवायद शुरू की है। इसके लिए नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम के पोर्टल पर आवेदन होंगे। इसके साथ ही जो कंपनी वाहनों की फिटनेस या जांच करेगी, उसको अपनी तरफ से मशीन आदि लानी होगी। इसके लिए शुक्रवार से आवेदन शुरू होंगे और अंतिम तिथि 16 नवंबर है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button