रामपुर

Rampur News: सुमंगला योजना के लाभ के लिए आगे आएं बालिकाएं

Connect News 24

Girls should come forward to avail the benefits of Yojana






रामपुर। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना को लेकर जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश भार्गव ने बताया कि कि प्रथम श्रेणी के तहत बालिका के जन्म पर 2000 रुपये दिए जाते हैं।

दूसरी श्रेणी बालिका के टीकाकरण पूरा होने पर 1000 रुपये, तृतीय श्रेणी में प्रथम कक्षा में पंजीकृत होने पर 2000 रुपये, चतुर्थ श्रेणी में छठी कक्षा में पंजीकृत होने पर 2000 रुपये, पंचम श्रेणी में नवीं कक्षा में पंजीकृत होने पर 3000 रुपये और छठी श्रेणी के तहत हाईस्कूल करने के पश्चात किसी डिप्लोमा कोर्स में पंजीकृत होने अथवा इंटरमीडिएट करने के पश्चात ग्रेजुएशन में पंजीकृत होने पर 5000 रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है।

बताया कि पात्रता के लिए बालिका जन्म प्रमाण पत्र, टीकाकरण कार्ड, माता-पिता आधार कार्ड, आवेदक की खाता संख्या, बालिका अगर छात्रा है तो विद्यालय का प्रमाण पत्र, अंक तालिका, माता पिता के साथ बालिका का फोटो तथा स्वयं प्रमाणित शपथ पत्र होना अनिवार्य है। विभिन्न श्रेणियों में 8543 बालिकाओं को 143.53 लाख रुपए का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से उनके खातों में किया जा चुका है। बताया कि निरंतर यह प्रयास किया जा रहा है कि अधिक पात्र बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से लाभाविंत किया जा सके।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button