रामपुर

Rampur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Tue, 08 Aug 2023 01:25 AM IST

धमोरा (अमरोहा)। शहजादनगर थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित गोदाम फ्लाईओवर के पास रविवार देर रात क्षेत्र के ही मगरमऊ गांव निवासी रामकिशोर (50) पुत्र छोटेलाल की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। रामकिशोर गांव में ही मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे।

बीते दिन रविवार को वह किसी काम से बाइक पर सवार होकर रामपुर जा रहे थे। इस बीच सड़क हादसे का शिकार हो गए। जैसे ही रामकिशोर एक प्लाई बोर्ड के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रामकिशोर बाइक सहित सड़क पर ही गिर गए। हादसे में रामकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए एंबुलेंस 108 के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया साथ ही हादसे की जानकारी घायल के परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन भी घर से जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां उपचार के दौरान रामकिशोर की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button