रामपुर

Rampur News: पांच माह के बच्चे की मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Tue, 08 Aug 2023 01:23 AM IST

पटवाई (रामपुर)। पांच माह के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के बाद मां ने अपने ही ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया।

थाना क्षेत्र के नरखेड़ा गांव निवासी सुमित के बेटे पांच माह के अभिषेक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चे की मौत हो जाने के बाद मृतक की मां ने अपने बेटे की हत्या का आरोप अपने ससुराल वालों पर लगा दिया। इस अचानक मौत के बाद से मृतक की मां का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक अभिषेक की मां ने अपने बेटे की हत्या का आरोप अपने ससुरालियों के ऊपर लगाना शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके की नजाकत को देखते हुए तुरंत बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया। हालांकि सोमवार देर शाम तक मृतक बच्चे के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। पटवाई थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार ने बताया कि पहले महिला द्वारा हत्या का आरोप लगाया जा रहा था। मौके की नजाकत और सुरक्षा की दृष्टि से बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। लेकिन बाद में महिला जब होश में आई तो कोई ऐसा हत्या का आरोप नहीं लगाया गया था। महिला की ओर से कोई तहरीर आती है, तो उसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button