रामपुर

Rampur News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

Connect News 24

Rampur News:कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल – Bike Rider Injured In Car Collision – Rampur News










Bike rider injured in car collision





केमरी (रामपुर)। बिलासपुर रोड पर रविवार को तेज रफ्तार कार चालक ने कुइया गांव निवासी कर्मजीत सिंह उर्फ हैप्पी की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कर्मजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

थाना क्षेत्र के गांव कुइया निवासी कर्मजीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र सुक्खा सिंह रविवार की दोपहर दो बजे बाइक से बिलासपुर किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान बिलासपुर रोड पर पहुंचने पर तेज रफ्तार कार चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बाइक सवार कर्मजीत दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में घुस गई। आरोपी कार चालक व अन्य सवार लोग कार को छोड़कर फरार हो गए। इसी दौरान गांव की ओर से आए ग्रामीण ने कर्मजीत को घायल अवस्था में पड़ा देख परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे ओर उसे रुद्रपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस कार को कब्जे में लेकर थाने ले आई है।



















© 2022-23 Amar Ujala Limited




X

Jobs

सभी नौकरियों के बारे में जानने के लिए अभी डाउनलोड करें अमर उजाला ऐप









Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button