Rampur News: बसें तो बढ़ीं लेकिन नहीं बढ़ पाई रोडवेज की आय
रामपुर। रामपुर रोडवेज डिपो में अधिकारियों की लाख कोशिशों के बाद भी आय में इजाफा नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि रोडवेज में 16 नईं बसें आ चुकी हैं। इन बढ़ी बसों से उम्मीद थी कि राजस्व बढ़ेगा। अभी तक लक्ष्य के हिसाब से राजस्व नहीं मिल पा रहा है। प्रतिदिन सात-आठ लाख ही मिल पा रहा है। जिससे परिवहन निगम को झटका लग रहा है।
सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में सबसे अधिक पर्यटक रोडवेज और रेलवे का सहारा लेकर सफर करते हैं। खासकर नैनीताल, अल्मोड़ा और अन्य पहाड़ी इलाकों में जाने वाले लोग रोडवेज बसों का सहारा लेते हैं। नई बसों को लाने का मकसद यह था कि यह रोडवेज के राजस्व में वृद्धि होगी। ऐसे में रोडवेज डिपो के पास जहां पहले 52 पुरानी बसें थीं वहीं इनको बढ़ा कर अब डिपो में 16 बसें आ गईं हैं। दिसंबर का लक्ष्य 9.5 लाख रुपये प्रतिदिन था, लेकिन इस समय सिर्फ सात से आठ लाख तक ही राजस्व वसूली हो पा रही है। आय बढ़ाने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं।