रामपुर

Rampur News: अस्पताल सील करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मारपीट, सात पर केस

Connect News 24

रामपुर। टांडा क्षेत्र के ग्राम खुशहालपुर में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को सील करने पहुंची स्वास्थ विभाग की टीम के साथ क्लीनिक संचालक ने साथियों के संग मिलकर गाली-गलौज व मारपीट कर दी। सीएचसी प्रभारी ने तीन नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीएचसी प्रभारी डॉ. सत्यपाल सिंह को नौ सितंबर को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव खुशहालपुर में हसन चाइल्ड केयर नाम से अवैध क्लीनिक संचालित हो रहा है। सूचना पर सीएचसी प्रभारी टीम के साथ क्लीनिक पर पहुंचे और क्लीनिक संचालक से संबंधित दस्तावेज मांगे। क्लीनिक संचालक ने तो चिकित्सा डिग्री दिखा सका और न ही सीएमओ कार्यालय के रजिस्ट्रेशन संबंधित दस्तावेज दिखा सका। जिस पर टीम ने क्लीनिक सील करने की लगी। आरोप है कि क्लीनिक सील करने पर संचालक मोहम्मद नबी हसन टीम के साथ गाली-गलौज करने लगा और उसके साथी नाजिम, शाहिद और चार अज्ञात युवकों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ धक्का-मुक्की और छीना-झपटी की। साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया। सीएचसी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button