रामपुर

Rampur News: रजा डिग्री कॉलेज में पीजी में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी

Connect News 24

रामपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड यूनिवर्सिटी से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में परास्नातक की 2200 सीटों पर 30 सितंबर तक दाखिले होने हैं। कॉलेजों में मेरिट लिस्ट जारी कर दाखिले हो रहे हैं। अब तक जिले के चार डिग्री कॉलेजों में 600 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। सोमवार को राजकीय रजा डिग्री कॉलेज में दूसरी मेरिट लिस्ट जारी हुई। इस मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों के 20 सितंबर तक दाखिले होंगे।

राजकीय रजा डिग्री कॉलेज में दूसरी मेरिट में एमए अंग्रेजी में सामान्य वर्ग की कटऑफ 55.08, ओबीसी की 50.92 प्रतिशत है। एमकॉम में सामान्य वर्ग की कटऑफ 55.60 और ओबीसी की 45 प्रतिशत है। एमएससी बॉटनी में सामान्य वर्ग की कटआॅफ 65.93, ओबीसी की 61.70 और एससी एसटी की 58.22 प्रतिशत लगी है।

जूलॉजी में सामान्य वर्ग की कटऑफ 68.15, ओबीसी की 65.40 और एससी एसटी की 59.25 प्रतिशत है। केमेस्ट्री में सामान्य वर्ग की कटऑफ 70.15, ओबीसी की 65.52 प्रतिशत है। फिजिक्स में सामान्य वर्ग की कटऑफ 72.48, ओबीसी की 45 और एससी एसटी की 53.85 प्रतिशत है।

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. दीपा अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को दूसरी मेरिट जारी की जाएगी। मेरिट में स्थान पाने वाले अभ्यर्थी 20 सितंबर तक प्रवेश समिति के समक्ष दाखिला ले लें। उन्होंने बताया कि दाखिले के वक्त अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्र और शैक्षिक प्रमाण पत्रों व उनकी छाया प्रति अवश्य साथ लेकर आएं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button