रामपुर

Rampur News: नोटिस देने के बाद भी जर्जर क्वार्टरों को नहीं कराया गया ध्वस्त

Connect News 24

रामपुर। बारिश के बीच जर्जर भवनों के चलते लोगों की जिंदगी खतरे में हैं। मोहल्ला चिरान में स्थित कई जगह सरकारी क्वार्टरों की हालत जर्जर हो चुकी है। तेज आंधी ओर फिर बारिश के साथ यह मकान कभी भी भरभराकर गिर सकते हैं। नोटिस दिए जाने के बाद भी ये क्वार्टर ध्वस्त नहीं कराए गए हैं। चिरान मोहल्ले में स्थित प्रांतीय लोक निर्माण विभाग की बिल्डिंग बनी हुई है। यहां पर कार्यालय से ही कुछ दूरी पर आवासीय मकान बने हुए हैं जो काफी सालों से जर्जर पड़े हुए हैं। जब यहां पर बारिश होती है तो यहां पर पूरी गलियां लबालब हो जाती है और घरों में पानी भर जाता है। घर के अंदर की दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं।

हाल ही में जर्जर भवनों को ध्वस्त कराने के निर्देश जारी हुए थे, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। यहां रहने वाले लोगों का भी कहना है कि यहां छत के ऊपर दीवारें चटक चुकी हैं, कभी भी भरभराकर गिर सकती हैं, लेकिन कोई और प्रबंध न होने के चलते यही पर बसर करने को मजबूर हैं। पीडब्ल्यूडी ने 13 क्वार्टर चिह्नित किए थे, लेकिन इन्हें ध्वस्त नहीं कराया।

वर्जन :

जर्जर मकानों के लिए ऐसे 13 लोगों को नोटिस दिया जा चुका है। जल्द ही इन्हें ध्वस्त कराया जाएगा।

-केवी सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, रामपुर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button