रामपुर

Rampur News: ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबकर हुई मौत के मामले में दो भट्ठा संचालकाें पर केस

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Fri, 21 Jul 2023 01:22 AM IST

मिलक (रामपुर)। भट्ठे पर ईंट बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबकर हुई दो किशारों व दो भाई-बहनों की मौत के मामले में पुलिस ने दो भट्ठा संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बुधवार को शाहाबाद तहसील क्षेत्र के गहनी गांव में ईंट-भट्ठे के गड्ढे में डूबकर हुई पांच बच्चों की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला खनन अधिकारी शिवम जैन, एसडीएम मोनिका सिंह भट्ठा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर तैयारी की। खनन अधिकारी शिवम जैन की तहरीर पर पुलिस ने खाता चिंतामन गांव में स्थित चांद ब्रिक्स फील्ड भट्ठा संचालक और गाटा संख्या 314 के भूस्वामी व गांव रौरा कला गांव स्थित खलील ब्रिक्स फील्ड भट्ठा संचालक व गाटा संख्या 355, 356 व 357 के भूस्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि 11 जुलाई को नगर के बसीर नगर निवासी ममेरे-फुफेरे भाई विशेष और प्रिंस की रौरा कला स्थित खलील ब्रिक्स फील्ड के परिसर में बने तालाब में डूबकर मौत हो गई थी, जबकि 14 जुलाई को जाफराबाद गांव में चांद ब्रिक्स फील्ड नाम के ईंट-भट्ठे के गहरे गड्ढे में गांव निवासी मासूम भाई बहन अनमोल और मधु की भी मौत हो गई थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button