रामपुर

Rampur News: किसान सेवा सहकारी संघ के सभापति की सड़क हादसे में मौत

Connect News 24

रामपुर। बच्चों को स्कूल छोड़कर बाइक से घर लौट रहे रठौंडा किसान सेवा सहकारी संघ के सभापति राजकुमार (44) को सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए बरेली ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरे बाइक सवार अरुण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।बुधवार की सुबह 8:30 बजे केमरी थाना क्षेत्र के सिमरा गांव निवासी रठौंडा किसान सेवा सहकारी संघ के सभापति राजकुमार गंगवार उर्फ राजू बच्चों को स्कूल छोड़कर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में सिमरा गांव के पास पीछे से आ रहे गहलोइया गांव निवासी अरुण की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से राजकुमार सड़क पर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोट आई। वहीं अरुण भी घायल हो गए। दोनों हेलमेट लगाए थे।

मौके पर मौजूद ग्रामीण घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। इसके बार राजकुमार के परिजन उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही राजकुमार ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर लौट आए और केमरी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजकुमार लंबे समय से भाजपा से जुड़े थे। राजकुमार अपने पीछे दो पुत्री एक पुत्र और पत्नी को छोड़ गए हैं। वहीं अरुण का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button