बरेली

Bareilly News: भाई ने प्रेमी को पीटा तो छात्रा ने कर ली आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

Connect News 24

high school girl committed suicide in bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में एक छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। छात्रा के भाई ने उसके प्रेमी को पीट दिया था। वह उससे मिलने के लिए घर आया था। दोनों कमरे में अकेले थे। इसी दौरान छात्रा का भाई पहुंच गया और दोनों को पकड़ लिया। इसकी वजह से वह अपने भाई से नाराज थी।

एक मोहल्ले की निवासी हाईस्कूल की छात्रा बुधवार को घर के एक कमरे में फंदे से लटकती मिली। परिजन दरवाजा तोड़कर उसे अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया तो शव सील कर दिया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर पड़ोसियों ने बताया कि छात्रा की दोस्ती बदायूं के एक युवक से थी। इसकी जानकारी छात्र के घरवालों को हुई तो उन्होंने उससे नाराजगी जताई।

ये भी पढ़ें- UP: सहेली ने होटल में बुला दो दोस्तों से कराया गैंगरेप, वीडियो और फोटो मंगेतर को भेजने से पहले की थी ये डिमांड

बताते हैं कि मंगलवार को घर में किसी के न होने पर दोस्त छात्रा के घर पहुंच गया। छात्रा के भाई को किसी ने सूचना दी तो उसने युवक को पकड़ लिया और पीटकर भगा दिया। गुस्से में छात्रा के भाई ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया था। इससे आहत छात्रा ने मंगलवार को खुदकुशी कर ली।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button