रामपुर

Rampur News: गोविंदा आला रे… धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Connect News 24

रामपुर। श्री हरि मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। मंदिर में कमेटी की ओर से आयोजित भजन संकीर्तन में पड़ोसी राज्य उत्तराखंड से आए कलाकारों ने धूम मचा दी। एक से बढ़कर एक गीतों के गुलदस्ते से सुरों का जादू बिखेर दिया। भक्ति गीतों के साथ भक्त भी कृष्ण भक्ति में सराबोर हो गए और झूमते हुए नृत्य करने लगे। इस बीच श्री हरि मंदिर में सजे बाल स्वरूप की झांकी भी निकली, जिसमें कृष्ण-राधा के मनमोहक स्वरूप के चरणों में लोगों ने मत्था टेका। देर रात तक साज-सुरों के साथ गीत गुनगुनाते रहे। रात में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद प्रसाद वितरण किया गया। देर शाम करीब आठ बजे के आसपास श्री हरि मंदिर स्थित कमेटी की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्तराखंड के गदरपुर से आए कलाकार जितेंद्र दुबे ने सुरों का जादू बिखेर दिया। कृष्ण भजनों के साथ हुई शुरूआत से माहौल भक्तिमय हो गया। इसके बाद एक से बढ़कर एक गीतों की झड़ी लगा दी। जिससे कृष्ण भक्ति में लोग मंत्रमुग्ध हो गए। कभी श्याम बनके, कभी राम बनके चले आना….श्यामा आन मिलो वृंदावन में, गोविंदा आला रे, आला गोविंदा… जैसे गीतों ने झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान भक्तों ने पांडाल में खड़े होकर श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। कलाकार जितेंद्र ने अपने गीतों से समा बांध दिया। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस बीच मंदिर परिसर में मनमोहक कृष्ण-राधा की झांकियां निकली। जिसमें बाल स्वरूप कान्हा और राधा मैया के स्वरूप दिखाए गए, इस दौरान श्रद्वालुओं ने उनको दूध-दही और माखन खिलाया और नमन किया। इसके बाद आरती पाठ के साथ प्रसाद वितरण भी किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष अमरनाथ खनेजा, महामंत्री राकेश जुनेजा, नवीन भाटिया, जतिन सिराना, सतीश भाटिया, महेश जुनेजा, सचिन खनेजा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button