रामपुर

Rampur News: तालाब में डूबकर कक्षा 10 के छात्र की मौत

Connect News 24

रामपुर। तालाब से सिंघाड़े के पौधे निकालने गया कक्षा 10 का छात्र इमरान (17) डूब गया। तालाब के किनारे खड़े बच्चों ने शोर मचाया तो गांव के ही गोताखोर मौके पर पहुंच गए। जब तक छात्र को निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। शाहबाद तहसील क्षेत्र के मढ़ैयान तुलसी गांव निवासी किसान कल्लू का बेटा इमरान नगर के राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। सोमवार दोपहर डेढ़ बजे किशोर घर के पास में तालाब से सिंघाड़े के पौधे निकाल रहा था। तभी पैर फिसलने से वह तालाब में डूबने लगा। पास में खड़े बच्चों ने शोर मचा दिया। जानकारी मिलने पर परिजनों के साथ गांव के गोताखोर भी पहुंच गए। करीब एक घंटे बाद छात्र का शव निकाला गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पिता कल्लू ने कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार करते हुए पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। मृतक अपने भाइयों में सबसे छोटा था। सूचना मिलने पर एसडीएम सुनील कुमार, सीओ अतुल पांडेय मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

0000000000000000

चचेरी बहन की गोद भराई में आया था इमरान

इमरान के पिता कल्लू ने बताया कि इमरान पढ़ाई के लिए सैफनी में कमरा लेकर रहता था। रविवार को कल्लू के भाई शरीफ अहमद की बेटी निशा की गोद भराई थी। इसी कार्यक्रम में शामिल होने वह आया था। सोमवार को तालाब में डूब गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button