रामपुर

Rampur News: वन विभाग के निर्माणाधीन चेकपोस्ट भवन को लेकर विवाद

Connect News 24

रामपुर। बिलासपुर में उत्तराखंड सीमा स्थित वन विभाग के निर्माणाधीन वन उपज जांच चेकपोस्ट भवन निर्माण को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जतानी शुरू कर दी है। सोमवार को विरोध के चलते चेक पोस्ट भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।कोतवाली क्षेत्र में उत्तराखंड सीमा स्थित नैनीताल हाईवे किनारे भरतपुर गांव में वन विभाग की एक पुरानी चेक पोस्ट है, जो जर्जर हो चुकी है। पिछले दिनों एक ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त भी हो गई थी। निर्माणाधीन हाईवे की जद में आए पुराने भवन के स्थान पर एनएचएआई पर निर्माण कर रही एजेंसी ने चेकपोस्ट के नए भवन का निर्माण करने का जिम्मा लिया है।

चेकपोस्ट के नए भवन के लिए चिह्नित की गई जमीन पर भवन निर्माण के लिए सोमवार की सुबह चूना आदि डालकर कार्य शुरू किया। इस दौरान सूचना पाकर व्यापार मंडल के नगर महामंत्री राजीव अग्रवाल आदि लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने निर्माण कार्य करने पहुंचे ठेकेदार आदि को अपने प्लाॅट के सामने निर्माण कार्य करने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि उनके प्लाट के सामने वन विभाग चौकी के भवन का निर्माण न किया जाए। ठेकेदार ने कहा कि अगर उन्हें किसी भी तरह का कोई ऐतराज है तो वह संबंधित अधिकारी के समक्ष अपनी आपत्ति दाखिल करें। इसका लेकर प्लॉट स्वामी और ठेकेदार के बीच नोकझोंक हुई। बाद में निर्माण कार्य नहीं हुआ।

रेंजर अमित कुमार सिंह ने बताया कि वन विभाग की चौकी सरकारी भूमि पर बन रही है। इसके अलावा लोग चेकपोस्ट बनने पर क्यों ऐतराजकर रहे हैं, इसकी जानकारी नहीं है। चिह्नित जमीन पर ही भवन बनेगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button