Rampur News: भाजपा सरकार की उपलब्धियों को घर घर जाकर गिनाएं ़औलख
बिलासपुर। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि सभी कार्यकर्ता भाजपा सरकार की उपलब्धियों को घर-घर जाकर लोगों को बताएं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों को मजबूत करने का आह्वान किया। राज्यमंत्री मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम पजैया में प्रधानमंत्री के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होती है। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर अपनी मजबूती को बनाए रखें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं तथा सरकार की उपलब्धियों को गिनाएं। नगर में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चित्रक मित्तल के कैंप कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरा बूथ सबसे मजबूत नारे के तहत बूथ सशक्तिकरण अभियान को बढ़ाते हुए देशभर के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं से मंडल स्तर पर वर्चुअल संवाद करके मार्गदर्शन कर अपने बूथ को मजबूत करने का मंत्र प्रदान किया। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल, नगर अध्यक्ष चेतन परुथी, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा मधुबाला गुगलानी, अंशुल अग्रवाल, अमन वर्मा, देवेंद्र सिंह बाजवा, सौरभ सक्सेना, रवि राठौर, ऋषभ भरद्वाज, नेहा कश्यप, प्रेम नरेश वाल्मीकि, अनिल राठौर, सजल नैयर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इधर, ग्राम मानपुरओझा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों के साथ मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को एलईडी पर देखा और लोगों को कार्यक्रम के महत्व की जानकारी दीं। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष श्यामल मिर्धा, रविंदर नाथ सिकदार, प्रकाश राय, दीपांकर बैरागी आदि मौजूद रहे।