रामपुर

Rampur News: स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि 20 जुलाई तक बढ़ी

Connect News 24

रामपुर। शहर के राजकीय रजा डिग्री कॉलेज और महिला डिग्री कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए तिथि बढ़ गई है। अब छात्र-छात्राएं 20 जुलाई तक आवेदन कर कॉलेज में जमा कर सकते हैंं। बारिश की वजह से कॉलेज में आवेदन जमा करने की प्रक्रिया धीमी हुई है, लेकिन तारीख बढ़ने से छात्र-छात्राएं खुश हैं।

महात्मा ज्योतिबाफूले रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध दोनों कॉलेजों में स्नातक की कुल 3650 सीटें हैं। इनमें दाखिले की प्रक्रिया 17 जून से चल रही है। इसके लिए विश्वविद्यालय की साइट पर आवेदन करने के बाद छात्र-छात्राएं कॉलेज में पहुंचकर आवेदन पत्र जमा कर रहे हैं। दो दिन पहले तक आवेदन जमा करने को लेकर कॉलेजों में काफी भीड़ थी, लेकिन बारिश की वजह से आवेदन बहुत कम जमा हुए हैं। दोनों कॉलेजों में अब तक चार हजार आवेदन जमा हो चुके हैं। पहले आवेदन की तारीख छह जुलाई तक थी। अब इसको विश्वविद्यालय ने बढ़ा दिया है। स्नातक की कक्षाओं में प्रवेश के लिए 20 जुलाई तक आवेदन लिए जाएंगे।

कॉलेज-राजकीय रजा डिग्री कॉलेज

कोर्स कुल सीटें

बीए 1360

बीएससी मैथ 320

बीएससी बायो 320

बीकॉम 320

कॉलेज- राजकीय महिला डिग्री कॉलेज

कोर्स कुल सीटें

बीए 1050

बीएससी मैथ 60

बीएससी बायो 60

बीकॉम 160

बयान
स्नातक में प्रवेश के लिए 20 जुलाई तक आवेदन होंगे। आवेदन जमा करने के लिए कॉलेज में अलग से चार काउंटर बनाए गए हैं। अभी तक ढाई हजार के करीब आवेदन आ चुके हैं।

डॉ. दीपा अग्रवाल, प्राचार्या, राजकीय रजा डिग्री कॉलेज रामपुर।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button