शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: धार्मिक स्थल के पास पशुओं के अवशेष फेंके, जाम लगाकर हंगामा

Connect News 24

Animal remains thrown near the religious place, commotion by jamming

शाहजहांपुर के कच्चा कटरा ​स्थित धार्मिक स्थल के पास जमा भीड़। संवाद

शाहजहांपुर। अराजकतत्वों ने शुक्रवार रात करीब दस बजे सावन में शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की। किसी ने चौक कोतवाली क्षेत्र के कच्चा कटरा स्थित एक धार्मिक स्थल के पास पशुओं के अवशेष से भरी बोरी फेंक दी। इससे लोग आक्रोशित हो उठे। हिंदू संगठनों के लोग भी पहुंच गए। सड़क पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने बोरी को हटवाकर सफाई करा दी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक हंगामा होता रहा।

हिंदूवादी नेता राजेश अवस्थी ने समर्थकों और स्थानीय लोगों के साथ सड़क पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा, एडीएम प्रशासन संजय पांडेय और सीओ सिटी बीएस वीरकुमार ने लाेगों से बातचीत की। जल्द से जल्द अराजकतत्वों की गिरफ्तार करने की बात कही, लेकिन लोग नहीं माने। हिंदू संगठनों ने मांग की है कि ऐसा कृत्य करने वालों पर तुरंत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाए। उनके खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाए। चौक कोतवाल को निलंबित किया जाए। विरोध प्रदर्शन के चलते कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दिया गया है। रात 12 बजे तक प्रदर्शनकारी मौके पर जाम लगाए बैठे रहे। इसके बाद एसपी अशोक कुमार मीणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल प्रभाव से चौकी प्रभारी जोगराज सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। धरने पर बैठे लोगों को आश्वासन दिया कि कोतवाल केबी सिंह को भी हटाया जाएगा। इस पर प्रदर्शनकारी शांत हुए और रात करीब एक बजे घटनास्थल से हटने लगे। उधर, विहिप के जिला संयोजक प्रियम चौहान ने दो अज्ञात लोगों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शाहजहांपुर के कच्चा कटरा स्थित धार्मिक स्थल के पास जमा भीड़। संवाद

शाहजहांपुर के कच्चा कटरा स्थित धार्मिक स्थल के पास जमा भीड़। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button