रामपुर

Rampur News: थम नहीं रहा डेंगू का कहर, सैदनगर में फिर दो मौतें

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Mon, 23 Oct 2023 01:52 AM IST

सैदनगर (रामपुर)। स्वास्थ्य विभाग इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। डेंगू का कहर लगातार जारी है। रविवार सुबह को सैदनगर क्षेत्र में दो मौते हो गई हैं। बताया जा रहा है कि खौद निवासी एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जबकि नगरिया आकिल में एक युवक की मौत हुई है। मौत से घरों में कोहराम मच गया है।

खौद निवासी तारा को तीन दिन से लगातार बुखार आ रहा था। जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान तारा की मौत हो गई। मौत से घर में कोहराम मच गया। बताते हैं की क्षेत्र में बुखार का कहर लगातार बढ़ रहा है। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार अस्पताल में कई और मरीज भर्ती हैं। जबकि गांव में दो दर्जन से अधिक लोग बीमार हैं।वहीं दूसरी तरफ बुखार से नागलिया आकिल के तौफीक अंसारी को लगातार बुखार आने से मौत हो गई, जिससे कि नगरिया आकिल में लगातार मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button