रामपुर

Rampur News: एसडीएम आवास के सामने मूंगफली विक्रेता से लूटपाट

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Mon, 23 Oct 2023 01:53 AM IST

बिलासपुर (रामपुर)। शनिवार की रात पुलिस क्षेत्राधिकार व एसडीएम आवास के सामने रोड किनारे मूंगफली बेच रहे एक युवक को मारपीट कर बाइक सवार तीन युवकों ने 11000 रूपये लूट लिए। विरोध करने पर तीनों युवक मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच करने की बात कही है। मगर, घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। जबकि चौकी इंचार्ज ने घटना की जांच करने की बात कही है।

नगर से सटे ग्राम नगरिया कला के मोहल्ला आनंद नगर निवासी राम कश्यप पुत्र महेंद्र कश्यप नगर में एसडीएम व पुलिस क्षेत्र अधिकारी आवास के सामने कैमरी रोड पर फड़ लगाकर मूंगफली आदि बेचने का कार्य करता है। राम के मुताबिक शनिवार की रात करीब 10 बजे वह मूंगफली बेच रहा था। इस दौरान बाइक सवार तीन युवक उसके पास आए। आरोप है बाइक सवारों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी जेब व गल्ले में रखे करीब 11000 रुपये लूट लिए। इसके बाद तीनों युवक बाइक से कैमरी की ओर भाग गए। लूटपाट करने वाली युवकों के जाने के बाद उसने शोर शराबा किया तो मौके पर तमाम राहगीर एकत्र हो गए। पीड़ित ने फोन से मामले की सूचना अपने परिजन व कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार अपने मातहतों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। बाद में पुलिस ने जांच कर बदमाशों को शीघ्र पकड़ने का आश्वासन देकर पीड़ित को घर भेज दिया। उक्त संदर्भ में चौकी प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के समीप दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी बदमाशों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button