रामपुर

Rampur News: गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर गुरु की महिमा का वर्णन

Connect News 24

स्वार। सिखों के पांचवें गुरु श्री अर्जुन देव जी महाराज के शहीदी दिवस पर सुखमनी साहिब का पाठ सुनकर संगत निहाल हो उठी। इस बीच दिनभर शर्बत का छबील चलता रहा जिससे राहगीरों की प्यास बुझती रही।

नगर के गुरुद्वारा सिंह सभा में मंगलवार को सिख समुदाय के स्त्री-पुरूष एकत्र हुए। यहां गुरु ग्रंथ साहिब को माथा टेका। इसके बाद सुखमनी साहिब का पाठ शुरु हुआ। शहीदी दिवस में गुरु अर्जुन देव जी महाराज की गाथा सुनकर संगत निहाल हो उठी। महिला संगत द्वारा शबद-कीर्तन किया। अंत में अरदास हुई जिसमें विश्व कल्याण की कामना की गई।

इस बीच गुरुद्वारे के बाहर दिनभर शर्बत का छबील भी चलता रहा। राहगीरों की प्यास बुझा कर पुण्य कमाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारे के प्रधान कर्मजीत सिंह, जरनैल सिंह, अमरजीत सिंह, महेंद्र जीत सिंह, जगजीत कौर, गगन, जौली, बिट्टू, विद्या रानी, हरजीत कौर, अजीत कौर, जितेंद्र सिंह आदि रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button