Rampur News: मजदूरी न मिलने से फीकी हुई मनरेगा मजदूरों की दिवाली

शाहबाद (मुरादाबाद)। शाहबाद विकास खंड क्षेत्र के 1350 मजदूरों की दिवाली इस बार फीकी रहेगी। इन मजदूरों को अभी तक मजदूरी नहीं मिली है।
रविवार को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। शाहबाद विकास खंड क्षेत्र में कुल 26 हजार छह सौ 27 मजदूरों में से एक हजार तीन सौ 50 मजदूरों की मनरेगा की मजदूरी अटक गई है। काम करने के बावजूद पिछले ढाई माह से मजदूरों को रुपये नहीं मिले हैं। मजदूरी न मिलने के चलते ये मजदूर परेशान हैं। इन मजूदरों के 46 लाख 25 हजार रुपये बकाया हैं। विकास खंड के मनरेगा सेल से मजदूरों को मजदूरी देने की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं, लेकिन अभी मजदूरों को पैसा नहीं मिल सका है। वर्तमान में मनरेगा मजदूर खेत से खेत जोड़ने वाले चक मार्ग का कार्य कर रहे हैं। एपीओ मनरेगा पुनीत दीक्षित ने बताया कि 1350 मनरेगा मजदूरों की मजदूरी रह गई है। औपचारिकताएं पूूर्ण कर दी गई हैं। जल्द ही इन मजदूरों के खाते में मजदूरी पहुंच जाएगी।