Rampur News: शादी समारोह में डीजे संचालक की करंट से मौत
रामपुर। पटवाई थाना क्षेत्र के पीपला की मड़ैया में बरात में डीजे बजा रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। बुधवार को क्षेत्र के गांव पीपला की मढ़ैया में सोमपाल की बेटी की बरात आई हुई थी। बरात जाने के बाद रात में रुके मेहमानों के लिए डीजे संचालक गौरव (25) निवासी गांव सहसेना थाना केमरी डीजे बजाने के लिए बिजली के तारों को जोड़ रहा था। उसी दौरान उसे करंट ने चपेट में ले लिया। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचा डीजे मालिक उसे ग्रामीणों के साथ जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। गौरव के दो भाई दो बहनों है। गौरव कमाने वाला सबसे बड़ा था जो घर के खर्चे में सहयोग करता था। गौरव पीपला की मढ़या में किसी और के डीजे के साथ मजदूरी पर आया हुआ था। मृतक गौरव के पिता चंद्रपाल और माता चंडीगढ़ में रहकर काम करते हैं। गौरव की मौत से परिवार में शोक व्याप्त है।


