Rampur News: दो माह से वेतन न मिलने से सफाई कर्मचारी खफा, दिया धरना
रामपुर।उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के लोगों ने नगर पालिका में धरना दिया और दो माह से वेतन न मिलने पर रोष जाहिर किया। इस दौरान उन्होंने सभासदों पर उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है।
नगर पालिका परिषद रामपुर की राधा रोड स्थित कार्यशाला पर सुबह नौ बजे से कर्मचारियों ने धरना दिया। इस दौरान राकेश दुली ने कहा कि पालिका के कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर कुछ नवनिर्वाचित सभासद उनका उत्पीड़न कर रहें है। कहा कि यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सफाई करचारियों से आव्हान किया कि वह अपनी ड्यूटी को सही तरीके से अंजाम दें और कोई सभासद यदि उनके साथ अभद्र वियवहार करता है तो उसकी सूचना संघठन को दी जाए संगठन वैधानिक कार्रवाई करेगा। इस दौरान संजय समर्पित ने कहा कि बिना बोर्ड की बैठक हुए प्रदेश की अधिकतर नगर पालिकाओं में में मई का वेतन बांट दिया गया है। धरने को राजा अली, संजय कुमार, दीपलाव, जाकी खान, साइज खान, प्रमोद कुमार, राजू राज, विमला देवी, अक्षय कुमार, सुनीत कुमार, देवेंद्र, नरेश, आरिफ, परवेज फोरमैन, बाबर, मारूफ खान आदि मौजूद रहे।