रामपुर

Rampur News: खंभे से टकराया डंपर, छह गांवों की बिजली गुल

Connect News 24

मसवासी (रामपुर)।

रविवार की सुबह करीब छह बजे मसवासी-सुल्तानपुर पट्टी मार्ग पर रहमतगंज गांव में रेत के ओवरलोड डंपर ने बिजली के दो खंभों में टक्कर मार दी। इसके चलते ट्रांसफार्मर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे छह गांवों की बिजली गुल हो गई। नाराज ग्रामीणों ने डंपर सहित चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस डंपर व चालक को अपने साथ ले गई।

रविवार की सुबह रहमतगंज गांव में एक धमाका हुआ तो लोग घरों से बाहर निकल आए। देखा तो डंपर की टक्कर से 100 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हालत में नीचे पड़ा था। ओवरलोड डंपर में रेत भरी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि तेज गति और ओवरलोड होने के कारण डंपर अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गया। ग्रामीणों के हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस डंपर व चालक को साथ ले गई। हादसे में चालक व हेल्पर को चोट नहीं आई।

30 हजार लोग हुए प्रभावित

डंपर की टक्कर से 11 हजार क्षमता की हाईटेंशन लाइन के अलावा ट्रांसफार्मर क्षतिग्रत होने से रहमतगंज गांव समेत आसपास के छह गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। मसवासी बिजली घर से 11 हजार की लाइन घोसीपुरा, पट्टीकलां, रहमतगंज, मिलक नौखरीद, मंसूरपुर और हसनपुर गांवों की लगभग 30 हजार की आबादी को बिजली आपूर्ति होती है। बिजलीकर्मी लाइन और ट्रांसफार्मर सही करने में जुटे हैं, लेकिन रात तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button