रामपुर

Rampur News: परीक्षा केंद्र प्रभारी और प्रबंधक को धमकाया

Connect News 24

रामपुर। टांडा क्षेत्र के ग्राम सरकथल स्थित महाराजा पृथ्वीराज चौहान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही सेमेस्टर परीक्षा के दौरान एक युवक काॅलेज में घुस आया। उसने परीक्षा कक्ष में घुसने का प्रयास किया तो केंद्र प्रभारी ने उसे रोका तो आरोपी ने गाली-गलौज की। प्रबंधक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उस्मान अली और उसके पिता इकरार हुसैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। यह घटना रविवार की है। काॅलेज के प्रबंधक सुरेश सिंह चौहान ने बताया कि 17 दिसंबर को महाविद्यालय में बीए तथा बीएससी के तृतीय सेमिस्टर की उर्दू और गणित की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब 12.30 बजे उस्मान अली निवासी नगर पंचायत दढ़ियाल कॉलेज में घुस आया और परीक्षा कक्ष में घुसने का प्रयास किया। परीक्षा केंद्र प्रभारी डॉ. राजेंद्र सिंह से विवाद करने लगा और परीक्षा में बाधा डाली। केंद्र प्रभारी ने बाहर जाने को कहा तो गाली-गलौज करने लगा और बाहर निकलने पर देख लेने की धमकी दी।

परीक्षा केंद्र प्रभारी ने प्रबंधक सुरेश सिंह चौहान को मामले से अवगत कराया गया। जिसके बाद शाम को उस्मान अली के पिता इकरार हुसैन ने प्रबंधक को धमकी भरा फोन करते हुए कहा कि अगर उन्होंने उसके पुत्र के खिलाफ कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button