रामपुर

Rampur News: फिजी के परिवार को वापस भेजने की कवायद शुरू

Connect News 24

रामपुर। रामपुर में पिछले चार साल से छुपकर रह रहे विदेशी परिवार को अब वापस फिजी भेजने की कवायद शुरू कर दी गई है। पूछताछ में जानकारियां मिलने के बाद पुलिस के साथ ही खुफिया तंत्र ने इसको लेकर कवायद शुरू कर दी है। मेरठ पुलिस ने रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र की सेंट्रल काॅलोनी में रहने वाले सैय्यद फैजल असलम खां पुत्र सैय्यद करीम को दो दिन पहले मेरठ में गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक फैजल फीजी नागरिक है। उसे पुलिस ने पासपोर्ट न होने के कारण गिरफ्तार किया गया था। मेरठ पुलिस की पूछताछ से उसने खुलासा किया था कि वह रामपुर में परिवार समेत रह रहा है। वह 2019 में रामपुर में आया था। उसने रोबीना से विवाह कर लिया था। इसके बाद तीन बेटियां हुईं। पुलिस के अनुसार यह चारों लोग रामपुर में रह रहे हैं।

पुलिस के अनुसार फैजल 26 फरवरी को 2019 को हांगकांग होते हुए भारत आया था। पुलिस के अनुसार तीनों बच्चे फीजी में पैदा हुए हैं। पुलिस व खुफिया तंत्र को यह जानकारी मिली है कि वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आये थे। इनका वीजा 26 अप्रैल 19 को खत्म हो गया था। खुफिया तंत्र व जांच एजेंसियों से जुड़े अफसरों ने फैजल के परिवार के सदस्यों से पूछताछ पूरी कर ली। फिलहाल पुलिस अब इस परिवार को भारत से वापस भेजने की कवायद शुरू क रदी गई है। एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि परिवार को फिजी भेजने की कवायद शुरू कर दी गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button