रामपुर

Rampur News: मिलकखानम में महिला कांस्टेबल को सांप ने डसा, रेफर

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Sat, 19 Aug 2023 01:34 AM IST

मिलकखानम। थाना मिलकखानम की महिला हेल्प डेस्क पर ड्यूटी के दौरान महिला कांस्टेबल काजल को सांप ने डस लिया। कांस्टेबल की चीख पुकार सुनकर स्टाफ जब तक दौड़ तक सांप गायब हो चुका था। पीड़िता को तत्काल ही जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से मुरादाबाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

थाना मिलकखानम में यह घटना बृहस्पतिवार की देर शाम लगभग 10 बजे की है। यहां स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर 22 वर्षीय काजल अपनी ड्यूटी कर रही थी। इसी दौरान काजल को पैर में चुभन महसूस हुई। उसने देखा कि पैर से खून रिस रहा है। इसी दौरान उसकी नजर रेंगते सांप पर पड़ी तो चीख निकल गई। चीख सुनकर सहकर्मी वहां आ गए। उन्होंने सांप को तलाश किया लेकिन तब तक वह गायब हो चुका था। इस बीच कांस्टेबल को तत्काल ही जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत देखकर चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया जहां उपचार के चलते हालत में सुधार बताया गया है। कांस्टेबल गौतमबुद्ध नगर के नोएडा की रहने वाली बताई गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button