Rampur News: आजम खां के यतीमखाना प्रकरण में एक की गवाही पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 19 Aug 2023 01:35 AM IST
रामपुर। सपा नेता आजम खां से जुड़े यतीमखाना बस्ती को जबरन खाली कराने के एक मामले में दरोगा ने कोर्ट में पेश होकर अपने बयान दर्ज कराए। आजम खां के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की। उनकी गवाही पूरी हो गई है। अब इस मामले की सुनवाई चार सितंबर को होगी।
सपा शासन में शहर कोतवाली स्थित यतीमखाना बस्ती को खाली कराया गया था,जिसके मुकदमें भाजपा सरकार में शहर कोतवाली में दर्ज किए गए थे। 2019 में कुल 12 मामले दर्ज किए गए थे,जिसमें सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, इस्लाम ठेकेदार, पूर्व सीओ आले हसन समेत कई को आरोपी बनाया गया है। इन सभी मामलों की सुनवाई एमपीएमएलए (सेशन ट्रायल) कोर्ट में चल रही है। शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान दरोगा सुरजीत सिंह ने अपने बयान दर्ज कराए। आजम खां के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की। उनकी गवाही पूरी हो गई। अब इस मामले की सुनवाई चार सिंतबर को होगी।