रामपुर

Rampur News: नहीं थम रहा बुखार, अस्पतालों में मरीजों की भरमार

Connect News 24

रामपुर। बुखार पीड़ितों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। मलेरिया, डेंगू और टायफाइड के मरीजों से सरकारी अस्पतालों के बेड फुल चल रहे हैं। निजी अस्पतालों में भी बुखार के मरीजों की लाइनें लगी हैं। बुखार की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य टीमें गांव-गांव कैंप लगाकर लोगों को दवाएं बांट रही हैं।

जिले में अब तक डेंगू व मलेरिया के कुल 46 मामले मिल चुके हैं। यह रिकॉर्ड स्वास्थ्य विभाग का है। जबकि निजी पैथोलॉजी लैब में डेंगू व मलेरिया के पीड़ितों की भरमार है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों में पहुंचकर लोगों का उपचार जरूर कर रही हैं, लेकिन उनका ये प्रयास नाकाफी साबित हो रही है। इसका बड़ा कारण गांवों में गंदगी और संसाधनों का अभाव है। बारिश के बाद जिले के कई गांवों में कीचड़ के हालात बन गए हैं। गांवों में नियमित रूप से सफाई न होने की वजह से पानी जमा हो चुका है। जिसमें अब मच्छर पनप रहे हैं। ऐसे में मच्छर जनित बीमारियों का खतरा और बढ़ गया है। जिला प्रशासन लगातार पंचायती राज विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे रहा है ताकि बीमारियों पर रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा सके, लेकिन इन निर्देशों पर सही ढंग से अमल नहीं हो पा रहा है। गांवों में बुखार के मरीज हर रोज बढ़ रहे हैं। इलाज को अस्पताल में पहुंच रहे हैं।

बोले जिम्मेदार

गांवों में नियमित रूप से सफाई कराई जा रही है। शिकायत के लिए दफ्तर में कंट्रोल रूम स्थापित किया हुआ है। लापरवाही बरतने पर सफाईकर्मी पर कार्रवाई होगी। -जाहिद हुसैन, जिला पंचायत राज अधिकारी रामपुर

स्वास्थ्य टीमें लगातार डेंगू व मलेरिया प्रभावित गांवों में भ्रमण कर पीड़ितों को दवा बांट रही हैं। उनकी जांच भी की जा रही है। लोगों को चाहिए कि वे जागरूक बनें। अपने घर अथवा आसपास गंदगी या पानी का जमाव न होने दें। -डाॅ. केके चहल, जिला मलेरिया अधिकारी रामपुर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button