Budaun News: इंटर कॉलेज में घुस गए कई सांप, दहशत में कक्षाएं छोड़कर भागे छात्र-छात्राएं

snake
– फोटो : istock
विस्तार
बदायूं के उझानी क्षेत्र में कछला स्थित राधेलाल इंटर कॉलेज में सोमवार सुबह चार सांप निकल आने से दहशत फैल गई। छात्र और छात्राएं में अफरातफरी मच गई। शोर मचाया तो प्रधानाचार्य भी अपने कक्ष से बाहर निकल आए। शिक्षकों को दो सांप टॉयलेट के पास भी दिखे। सपेरों के आने से पहले ही सांप पीछे जंगल की ओर चले गए।
कॉलेज परिसर में इन दिनों बारिश का पानी भरा है। साथ ही पीछे से रेलवे लाइन की ओर से भी पानी आ गया है। सुबह कक्षाएं शुरू होने के बाद किसी छात्र ने टॉयलेट के पास सांप देखा। इसके बाद एक कक्षा में भी दो सांप देखे गए। छात्रों के शोर मचाने पर प्रधानाचार्य शिशुपाल सिंह समेत कई शिक्षक कक्षों से बाहर निकल आए। प्रधानाचार्य और शिक्षकों को दो सांप टॉयलेट के पास भी देखे। इसके बाद प्रधानाचार्य ने पड़ोसी गांव के सपेरों को फोन किया।
ये भी पढ़ें- ‘पति जबरन बनाता है संबंध’: शादी के बाद बिगड़ी बात तो विवाहिता पहुंची थाने, पुलिस से लगाई गुहार
शिक्षक अवधेश सक्सेना ने बताया कि सपेरों के आने से पहले ही सांप पानी में होकर पीछे जंगल की ओर चले गए। बाद में सपेरों ने परिसर समेत आसपास इलाके में सांपों की तलाश की, लेकिन कहीं पर भी कोई सांप नजर नहीं आया। सांपों की दहशत में कई छात्र तो घर चले गए। इसी दौरान प्रधानाचार्य को बारिश के चलते दो दिन अवकाश की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने कॉलेज में अवकाश घोषित कर दिया।