रामपुर

Rampur News: सुबह टहलने निकले पूर्व प्रधान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Wed, 23 Aug 2023 12:55 AM IST

बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में घर से बिलासपुर केमरी रोड पर टहलने निकले गांव कोठा जागीर के पूर्व ग्राम प्रधान भगीरथ सिंह यादव को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल हालत में अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

गांव दुर्जनपुर उर्फ देवापुर निवासी भागीरथ सिंह यादव (84) पहले कोठा जागीर गांव के प्रधान रह चुके थे। परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह करीब आठ बजे वह घर से सुबह टहलने के लिए बिलासपुर केमरी रोड पर गए थे। वह सड़क किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें सीएचसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित भाग गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button