शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कई फुट भरे पानी से जोखिम उठाकर निकले वाहन चालक

Connect News 24

Drivers came out taking risk from several feet of water

भेंसी पुल के पास से भरे पानी से निकलती कार

भैंसी नदी पुल के साइड रोड पर भरे पानी में कई वाहन फंसे, ट्रैक्टर से खींच कर निकाला गया

संवाद न्यूज एजेंसी

पुवायां। भैंसी नदी की साइड रोड पर बुधवार को पानी कुछ कम हुआ। इसके बावजूद बड़े वाहनों के साथ ही कार, मैजिक वाहन चालक और बाइक सवार भी जान जोखिम में डालकर निकलते रहे।

खुटार-पुवायां मार्ग पर भैंसी नदी का पुल निर्माणाधीन है। वाहनों के निकलने के लिए पुल के पूर्व की ओर रोड बनाई गई है। रोड नदी से काफी नीची है। मंगलवार को भारी बारिश से रोड पर पानी भर गया था। साथ ही मंगलवार शाम को छोटे वाहनों का आवागमन बंद हो गया था। छोटे चार पहिया वाहन पुवायां से बंडा होकर खुटार की ओर निकाले गए थे। बड़े वाहन पानी से होकर निकलते रहे थे।

मंगलवार रात और बुधवार दिन में बारिश हल्की होने से रोड पर पानी कम हो गया। बुधवार को कार, मैजिक वाहन पानी से होकर निकलते रहे। ऐसे में जहां कुछ पानी कारों के अंदर गया तो पानी से निकले बाइक सवारों के कपड़े खराब हो गए। कई बाइक बीच पानी में बंद होने पर उनको ट्रैक्टर से खींचकर निकालना पड़ा। हाईवे निर्माण में लगी कंपनी की दो जेसीबी नदी की सफाई में लगी रहीं, जिससे पुल के पास भरा पानी आगे निकल सके।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button