रामपुर

Rampur News: मुमताज फूल समेत चार सपा से निष्कासित

Connect News 24

रामपुर। समाजवादी पार्टी ने सपा में छात्र नेता रहे मुमताज फूल समेत चार सपाइयों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने और विरोधाभासी बयान देने पर पार्टी से छह साल के निष्कासित कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने पार्टी में रहकर अनुशासनहीनता करने वालों को लेकर अब सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। पिछले दिनों निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव में उतरने और उनका विरोध करने वाले सपाइयों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। अब एक बार फिर सपा ने अनुशासनहीनता पर कार्रवाई की है। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने अनुशासन भंग करने, पार्टी से गद्दारी करने तथा पार्टी के सामूहिक निर्णयों के विरुद्ध आचरण करने के मामले में चार सपाइयों को बाहर का रास्ता दिखाया है। उनके मुताबिक सैफनी के कलीम खां, शाहबाद के वसीम हाशमी, शहर से मुमताज फूल व फैजान खा को समाजवादी पार्टी से छह वर्षों के लिये निष्कासित कर दिया गया है। गोयल के मुताबिक कलीम ने पार्टी के निर्णय से बगावत करते हुऐ पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इसलिए इन पर पार्टी से बाहर किया गया है। वहीं वसीम हाशमी लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने और नगर पंचायत चुनाव में पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ाने के आरोप में बर्खास्त किया गया है। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुमताज फूल द्वारा पार्टी के सामूहिक निर्णय के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयानबाजी करने और नेतृत्व के फैसलों पर टिप्पणी करने के आरोप में बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

फूल का ऑडियो हो चुका था वायरल

सपा नेता मुमताज फूल का ऑडियो वायरल भी पिछले दिनो हुआ था। इस ऑडियो में सपा के बड़े नेता के खिलाफ आपत्तिजनक बातें की गई थीं। यह ऑडियो काफी वायरल हुआ था, तभी से वह पार्टी के निशाने पर थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button