Rampur News: मुतियापुरा के लोगों ने की चुनाव के बहिष्कार की घोषणा
रामपुर। सोमवार को भोट के मुतियापुरा गांव के लिए जाने वाले दोनों मुख्य मार्गों के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने मंदिर में बैठक की। इसमें ग्रामीणों ने बताया कि हाईवे स्थित संकरा पुल के पास से गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गया था। उधर, भोट कस्बे से गांव को आने वाला मुख्य मार्ग भी वर्षों से जर्जर है। कई बार जनप्रतिनिधियों से शिकायत करने के बावजूद भी मार्ग का निर्माण तो दूर इसकी मरम्मत तक भी नहीं हुई है, जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोनों मार्गों का निर्माण नहीं हुआ तो वे भविष्य होने वाले सभी चुनावों का बहिष्कार करेंगे। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर गांव स्थित मंदिर के पास मुख्य चौराहे व मार्गों के दोनों छोर पर चुनाव बहिष्कार संबधी पोस्टर व बैनर चस्पा किए। इस दौरान राजपाल सैनी, भागमल सैनी, ओमपाल सैनी, प्रेमशंकर सैनी, राम किशोर सैनी, रमेश कुमार, जगदीश सैनी, गुलाब सिंह, प्रेम शंकर सैनी, हरिओम मौजूद रहे। संवाद