रामपुर

Rampur News: चार शिक्षकों की पेंशन का पैसा निजी कंपनियों में लगाया

Connect News 24

रामपुर। एनपीएस (नई पेंशन स्कीम) में घोटाले की आंच रामपुर तक आ पहुंची है। यहां पर चार शिक्षकों की पेंशन धनराशि बिना उनकी सहमति लिए निजी कंपनियों में निवेश करने का मामला सामने आया है। उसके बाद से शिक्षा विभाग में खलबली मची हुई है। डीआईओएस की ओर से प्रकरण में विभाग के संबंधित लेखाकार को दोषी मानते हुए शासन से कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

प्रदेश के कई जिलों में शिक्षकों के एनपीएस में घोटाले का मामला सामने आ चुका है। जिसमें शिक्षकों की बिना इजाजत के उनकी धनराशि निजी कंपनियों में निवेश की गई है। इसको लेकर शैक्षिक संगठन जिलों के शिक्षा अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर जांच की मांग कर चुके हैं। मंडल में मुरादाबाद सहित अन्य जिलों में शिक्षकों के एनपीएस में गड़बड़ी करने के मामले सामने आए हैं। इनमें रामपुर भी शामिल है। रामपुर में चार शिक्षकों की पेंशन धनराशि में गड़बड़ी मिली है।

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत इन शिक्षकों की पेंशन धनराशि बिना उनकी सहमति लिए निजी कंपनियों में निवेश कर दी गई है। इसका खुलासा होने पर माध्यमिक शिक्षा विभाग में खलबली मच गई। जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली ने बताया कि शिक्षकों की पेंशन धनराशि में गड़बड़ी गंभीर मामला है। इसलिए संबंधित लेखाकार सुधीर सक्सेना को दोषी मानते हुए निदेशालय स्तर पर कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। इधर बेसिक शिक्षा विभाग में भी शिक्षकों की पेंशन धनराशि में गड़बड़ी की आहट है, लेकिन अधिकारी कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी अशोक कुमार को 480 शिक्षक व कर्मचारियों की सूची प्राप्त हुई है। जिसमें उनके एनपीएस के फंड मैनेजर परिवर्तित किए गए हैं। जो की अनियमितता की श्रेणी में आता है। वित्त एवं लेखा अधिकारी ने इस प्रकरण में संबंधित लेखाकार राहुल सक्सेना(सम्बद्ध) को हटाते हुए उनसे सप्ताह भर में जवाब मांगा है।

&&&&&&&&&&&&&

शिक्षकों की पेंशन धनराशि में गड़बड़ी करने पर लेखाकार पर कार्रवाई के लिए निदेशालय को पत्र भेज दिया है।

– मुन्ने अली, जिला विद्यालय निरीक्षक

480 शिक्षक व कर्मचारियों के एनपीएस फंड मैनेजर परिवर्तित किए गए हैं, जो अनियमितता की श्रेणी में आता है। इसलिए संबंधित लेखाकार को हटाते हुए उनसे सप्ताह पर के अंदर जवाब मांगा गया है।

अशोक कुमार, वित्त एवं लेखा अधिकारी, बेसिक शिक्षा विभाग।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button