Rampur News: सजा के खिलाफ आजम की अपील पर फिर टली सुनवाई
रामपुर। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां की सजा के खिलाफ अपील पर बुधवार को कोर्ट में सुनवाई नहीं हुई। अब इस मामले की सुनवाई सात दिसंबर को होगी।एडीओ सहकारिता अनिल चौहान ने शहजादनगर थाने में आजम खां के खिलाफ लोकसभा चुनाव के दौरान 2019 में नफरती भाषण देने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। सुनवाई के बाद एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल ने आजम खां को 15 जुलाई को नफरती भाषण देने के मामले में दोषी मानते हुए दो साल की सजा व ढाई हजार रुपये का जुर्माना अदा करने की सुनाई थी।
निचली अदालत के फैसले के खिलाफ आजम खां ने एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में अपील दाखिल की है, जिस पर सुनवाई चल रही है। बुधवार को इस मामले की सुनवाई होनी थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। एडीजीसी सीमा राणा ने बताया कि अब इस मामले की सुनवाई सात दिसंबर को होगी।
आजम पर आज तय हो सकते हैं आरोप
सपा नेता आजम खां के खिलाफ भोट थाने में दर्ज नफरती भाषण के मामले में कोर्ट में उन पर बृहस्पतिवार को आरोप तय किए जा सकते हैं। कोर्ट में सपा नेता की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेशी होगी।
दो पासपोर्ट मामले में भी दर्ज होंगे बयान
सपा के पूूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दर्ज दो पासपोर्ट के मामले में कोर्ट में बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हरदोई जेल से सपा नेता अब्दुल्ला की पेश होगी। उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे।