रामपुर

Rampur News: आत्महत्या के लिए नदी में कूदी हिंदू महिला को मुस्लिम युवक ने बचाया

Connect News 24

रामपुर। घरेलू विवाद से नाराज एक हिंदू महिला आत्महत्या के लिए तेलीपुरा-मझरा गांव के रामगंगा घाट पर नदी में कूद गई। नदी किनारे मछली पकड़ रहे रवाना गांव निवासी इंत्याज ने महिला को कूदते देखकर नदी में छलांग लगा दी और उसे नदी से बाहर निकाल लिया। सूचना पर पुलिस के साथ लेखपाल भी पहुंच गए। बाद में महिला के पति को बुलाकर उसके सुपुर्द कर दिया। तहसील क्षेत्र के तेलीपुरा-मझरा गांव के रामगंगा घाट पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक महिला आई और आत्महत्या के लिए नदी में कूद गई। नदी किनारे रवाना गांव निवासी इंत्याज मछली पकड़ रहा था। महिला को कूदते देखकर वह भी नदी में कूद गया और कड़ी मशक्कत कर उसे नदी से बाहर निकाल लिया। बाहर निकाले जाने के बाद भी महिला आत्महत्या की बात कर रही थी।

इसके बाद इंत्याज ने अपने भाई शकील बेग को सूचना दी। उनकी सूचना पर लेखपाल मुकेश, देवराज के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला का दुपट्टा नदी में बह गया था तो शकील ने महिला को जैकेट दी। महिला ने खुद को रवाना गांव निवासी बताया। कहा कि घर में विवाद के चलते उसने आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने महिला के पति को मौके पर बुलाया और उसके सुपुर्द कर दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button