शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: साप्ताहिक बाजार में बेहोश मिले युवक की मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Tue, 14 Nov 2023 12:14 AM IST

Youth found unconscious in weekly market dies

मृतक राम कुमार का फाइल फोटो। स्रोत-परिजन

बंडा। ढाका घनश्यामपुर जाने वाले मार्ग पर 11 नवंबर को साप्ताहिक बाजार में बेहोशी की हालत में मिले थाना क्षेत्र के गांव चिकटिया निवासी रामकुमार (32) की राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन ने अज्ञात लोगों पर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुकदमा दर्ज न करने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया।

रामकुमार के पिता श्रीकृष्ण ने बताया कि अस्पताल में होश में आने के बाद उनके पुत्र ने गांव के तीन लोगों व दो अज्ञात पर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद रामकुमार की मौत हो गई। श्रीकृष्ण ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की जिससे नाराज परिजन ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया जिसके बाद इंस्पेक्टर राकेश मौर्या के नेतृत्व में पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे। इंस्पेक्टर से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button