रामपुर

Rampur News: जिलाध्यक्ष का घर बना सपा का नया कार्यालय

Connect News 24

रामपुर। शिक्षा विभाग की जमीन पर बने सपा कार्यालय (दारुल आवाम) पर प्रशासन का ताला लगने के बाद रामपुर में शहर के राजद्वारा रोड पर सपा का नया कार्यालय बनाया गया है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने अपने आवास में सपा का कार्यालय खोला है। यहीं से अब पार्टी की गतिविधियां संचालित होंगी।

सपा नेता आजम खां के कब्जे से शिक्षा विभाग की जमीन को शासन के आदेश पर प्रशासन ने खाली करा लिया था। इस जमीन पर आजम खां का रामपुर पब्लिक स्कूल और सपा कार्यालय (दारुल आवाम) था। प्रशासन ने दोनों को ही तीन दिन पहले सील कर दिया था। प्रशासन की इस कार्रवाई से सपाइयों में आक्रोश था। कार्रवाई के तीन दिन बाद अब सपा का नया कैंप कार्यालय खोल दिया गया है।

निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने अपने राजद्वारा रोड स्थित आवास पर पार्टी का कैंप कार्यालय खोला है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि इस वक्त वोटर लिस्टों में संशोधन का राष्ट्रीय कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। ऐसे में यह कार्य काफी जरूरी था। इसलिए उन्होंने अपने आवास पर ही कैंप कार्यालय खोल लिया है। अब यहीं से सपा की गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button