रामपुर

Rampur News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो बहनों की मौत

Connect News 24

रामपुर। तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ममेरी-फुफेरी बहनों सोमवती (51) और गोमती (55) की मौत हो गई। बाइक चला रहा सोमवती का बेटा धर्मवीर घायल हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।रविवार शाम करीब पांच बजे कोतवाली क्षेत्र के भगवंतपुर गांव निवासी जोगराज की पत्नी सोमवती और उनकी बहन बदायूं जिले के थाना बिसौली क्षेत्र के छिचौली गांव निवासी राजेंद्र की पत्नी गोमती और धर्मवीर बाइक से बरेली जिले के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव बड़ा थानपुर निवासी एक बीमार रिश्तेदार को देखने शाहबाद के एक निजी अस्पताल गए थे। जब तक वो पहुंचे तब तक मरीज को रेफर किया जा चुका था तो वो वापस घर लौटने लगे।

शाहबाद के बरेली-आंवला रोड स्थित ईंट भट्ठे के पास आंवला की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन परिजन चंदौसी के एक अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में ही सोमवती व गोमती की मौत हो गई। धर्मवीर को भर्ती करा दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना स्थल पर ही लोगों ने हरियाणा नंबर की कार को पकड़ लिया। पुलिस ने जोगराज की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार कब्जे में लेकर चालक राकेश निवासी डिकाडला थाना समालखा जिला पानीपत हरियाणा को हिरासत गिरफ्तार कर लिया। दिवाली के दिन हादसे से दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button