Rampur News: अवैध रूप से चल रहा मेडिकल स्टोर पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:49 AM IST
पटवाई/शाहबाद। पटवाई में बेखोफ होकर धड़ल्ले से चलाए जा रहे हैं, मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान टीम ने चालीस हज़ार की दवा को सील कर दिया गया और तीन दवाओं के नमूने लेकर लखनऊ प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
मंगलवार को ड्रग इंस्पेक्टर मुकेश कुमार और मुरादाबाद ड्रग इंस्पेक्टर उर्मिला वर्मा ने संयुक्त रूप से पटवाई में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने प्रयास किया। इस कार्रवाई के दौरान टीम द्वारा अवैध रूप से संचालित हो रहे मेडिकल स्टोर से करीब चालीस हजार रुपए की दवाएं सील कर दीं। कार्रवाई के दौरान ही तीन संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए गए है। इन्हें जांच के लिए लखनऊ की प्रयोगशाला में भेजा गया है।
टीम ने बताया कि पटवाई चौराहे पर बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर का संचालन किए जाने की शिकायत की मिली थी। मुरादाबाद की ड्रग इंस्पेक्टर उर्मिला वर्मा और रामपुर ड्रग इंस्पेक्टर मुकेश कुमार की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी के दौरान मेडिकल की दवाओं को अपने कब्जे में ले लिया। बताया कि वहां संजय कुमार का मेडिकल बिना लाइसेंस चलता मिला। उसमें रखी चालीस हजार रुपए की दवाएं सील कर दी गईं। इसके साथ ही तीन नमूने भरे गए। बताया गया कि दवाओं के नमूनों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी मेडिकल संचालक के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दर्ज किया जाएगा।