Rampur News: अब्दुल्ला आजम के दो-दो पासपोर्ट मामले में विवेचक ने दर्ज कराए बयान
रामपुर। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के -दो पासपोर्ट मामले में विवेचक दारोगा ने अपने ब्यान दर्ज कराए। अब्दुल्ला के अधिवक्ता ने जिरह की लेकिन जिरह पूरी नही हो सकी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 24 मई को होगी। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने कोतवाली सिविल लाइंस में वर्ष 2019 में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आरोप है। की अब्दुल्ला आजम ने दो-दो पासपोर्ट बनवाये। जिसमें पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की इस मामले में अब्दुल्ला आजम जमानत पर चल रहे है। शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई एमपी.एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में हुई। सुनवाई के दौरान विवेचक दारोगा लखपत सिंह ने अपने ब्यान दर्ज कराए। अब्दुल्ला आजम के अधिवक्ता ने गवाह से जिरह की लेकिन पूरी नही हो सकी। वादी के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया इस मामले की अगली सुनवाई 24 मई को होगी। वहीं दूसरी और अब्दुल्ला आजम के दो-दो-पेनकार्ड मामले में गवाह के कोर्ट न पहुंचने के कारण सुनवाई के लिए कोर्ट ने 25 मई की तारीख तय की है।