रामपुर

Rampur News: महिलाओं ने वट सावित्री का किया पूजन, मांगा अक्षय सुहाग

Connect News 24

रामपुर।वट सावित्री और शनि जयंती पर विशेष रूप से महिलाओं ने विधि-विधान से व्रत रखा और पेड़ का पूजन-अर्चन कर अपने पति की दीर्घायु की कामना की।

इस दौरान महालक्ष्मी मंदिर चाह सेतियान रामपुर में भी पूजन-अर्चन हुआ और पुजारी विश्वनाथ ने कथा सुनाई। बताया जाता है कि वट सावित्री व्रत और शनि जयंती पर विशेष रूप से महिलाएं अपने परिवार की आयु में वृद्धि के लिए सत्यवान को शावित्री शती ने वट सावित्री व्रत की शक्ति से यमराज से अपने पती को वापस प्राप्त करने में सफल हुई थी। उसी तरह वट की पूजा करती हैं आज के दिन सौभाग्य प्राप्त करने के लिए प्रार्थना करते हुए महिलाओं को वट व पीपल वृक्ष में शनि देव की पूजा कर यज्ञ कुंड में आहुतियां देकर कामनाएं की गई। महा लक्ष्मी मंदिर चाह सोतियान रामपुर में पुजारी पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने कथा सुनाई और यज्ञ-पूजन कराया। शनि जयंती और वट शावित्री व्रत करने के साथ महिलाओं ने रक्षा सूत्र बारह सूत बारह लड़ी और बारह सूत से वस्त्र धारण कर पेड़ की बारह परिक्रमा करते हुए चक्कर लगाए और विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।

वहीं त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ में भी बट सावित्री का पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान पुजारी राधेश्याम ने कहा कि यह त्योहार भारतीय संस्कृति का गौरव मय पर्व है कथा छोटी है। कहा कि इसकी व्यथा अत्यंत मार्मिक और जीवन को भारतीय नारी के गौरव को स्थापित करती है। बताया कि सत्यवान सावित्री का जीवन एक अद्भुत समाज के लिए अद्भुत प्रेरणा देने वाला है और सनातन सत्य को चारों और प्रकाशित करता है। इस मौके पर तमाम श्रद्वालु मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button