रामपुर
Rampur News: युवक का शव मिला, शिनाख्त नहीं
मसवासी। क्षेत्र के मिलक नौखरीद गांव के बराबर से गुजर रहे हरिद्वार-बरेली फोरलेन मार्ग के ओवरब्रिज के नीचे शुक्रवार की सुबह लोगों ने युवक को पड़ा हुआ देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसने युवक की नब्ज टटोली, लेकिन युवक की मौत हो चुकी थी। लोगों का कहना है कि लगभग 30 वर्षीय युवक काफी दिनों से इधर-उधर घूमता दिखाई दे रहा था। उसकी हालत से प्रतीत होता था कि वह नशेड़ी है। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए आसपास के गांवों में मुनादी भी कराई लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। संवाद