रामपुर

Rampur News: नदियों का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन अलर्ट

Connect News 24

बिलासपुर (रामपुर)।

कई दिनों से पहाड़ों से लेकर मैदान तक लगातार हो रही बारिश से नदियों के साथ बांधों का भी जलस्तर बढ़ रहा है। बैराजों से छोड़े गए पानी से क्षेत्र के गुजरने वाली पीलाखार नदी व सैंजनी नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। जिसके कारण नदी किनारे बसे लोग भी संभावित बाढ़ की आशंका को लेकर चिंतित हो गए हैं। वहीं, प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को भी और अलर्ट कर दिया है।

पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से शहर से गांव तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। बरसात होने से धान की रोपाई तेजी से हो रही है। रविवार को भी सुबह से ही बारिश होती रही, जिससे खेतों में पानी भर गया। सुबह से ही लगातार बारिश होती रही फिर दोपहर करीब 12 बजे तेज धूप निकल आयी और शाम होते होते बूंदाबांदी फिर शुरू हो गयी। क्षेत्र के साथ ही पहाड़ों में भी लगातार बारिश होने से बांधों पर पानी का दबाव कम करने के लिए छोड़ गए पानी से पीलाखार नदी, सैंजनी, बैगुल समेत क्षेत्र से गुजरने वाली सभी नदियों में बढ़ता जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

जलस्तर से नदी किनारे बसे गांव कल्यानपुर, तालकपुर, मुतियापुरा,अशोकपुर, कादरीगंज, विसातनगर, सनकरा, कमुआनगला, पिपलिया गोपाल आदि गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण दिन व रात में नदी का जलस्तर देख रहे हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे खेतों में लगी गन्ने व धान की फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, एसडीएम अमन देओल ने भी सभी बाढ़ चौकी प्रभारियों को अपनी टीम के साथ पूरी तरह से अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button